उम्र को धता बता रामकिशन शर्मा ने जीते सात गोल्ड

खेलपथ संवाद भिवानी। बुजुर्ग धावक रामकिशन शर्मा ने उम्र को धता बताते हुए भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित 30वीं हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 3 स्वर्ण व यमुनानगर में आयोजित दूसरी स्पर्धा की अलग-अलग स्पर्धाओं में 4 गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा है।  भांडवा निवासी रामकिशन शर्मा ने भिवानी के भीम स्पोर्ट‍्स स्टेडियम में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ व लम्बी कूद में स्वर्ण पदक हासिल किए वहीं, 27 मार्च को यमुनानगर में आयोजि.......

तीरंदाज नीरज चौहान ने लिखी नई पटकथा

अपने संघर्ष से हासिल की नायाब सफलता कोविड के दौरान अपने भाई के साथ बेचता था सब्जी खेलपथ संवाद मेरठ। केंद्रीय खेल मंत्रालय की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नेशनल वेलफेयर फंड फार स्पो‌र्ट्स परसन के अंतर्गत मिली आर्थिक मदद से तीरंदाजी खेल में आगे बढ़े मेरठ के नीरज चौहान ने एशियन गेम्स, व‌र्ल्ड कप और व‌र्ल्ड गेम्स की भारतीय टीम में जगह बना ली है। भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से टॉप चार खिलाड़ियों के नाम जारी किए जाने के बा.......

म.प्र. राज्य बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 40 पदक

राज्य स्तरीय मेन एवं वूमेन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में ओवर ऑल चैम्पियन खेलपथ संवाद भोपाल। ग्वालियर में 21 से 26 मार्च, 2022 तक खेली गई राज्य स्तरीय मेन एवं वूमेन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 40 स्वर्ण पदक अर्जित कर ओवर ऑल चैम्पियनशिप जीती। अकादमी के खिलाड़ियों ने जूनियर मेन चैम्पियनशिप में 8 स्वर्ण पदक अर्जित किए। जबकि यूथ मैन चैम्पियनशिप में 5 स्वर्ण, सीनियर मैन में 6.......

एमपी महिला हॉकी अकादमी ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से हराया

खेलो इंडिया अण्डर-21 वूमेन हॉकी लीग  खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 से 30 मार्च तक खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग (अंडर-21) का फायनल फेज खेला जा रहा है। इस फेज के दो पूल में 10 टीमें भागीदारी कर रही हैं। म.प्र. महिला हॉकी अकादमी को पूल-ए में रखा गया है। रविवार को खेले गए पूल-ए के मैच में म.प्र. महिला हॉकी अकादमी ने उत्तर प्रदेश हॉकी टीम को 3-2 से परास्त किया। मुकाबले के पहले क्वार्टर के चौथे मिनट में उत.......

इंडियन रेलवे ने जीती औबेदुल्ला खां हेरीटेज कप हॉकी प्रतियोगिता

आर्मी इलेवन को उप-विजेता से करना पड़ा संतोष इंडियन रेलवे के खिलाड़ी अर्जुन शर्मा बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खेलपथ संवाद भोपाल। राजधानी भोपाल में हुई औबेदुल्ला खां हेरीटेज कप हॉकी प्रतियोगिता इंडियन रेलवे ने आर्मी इलेवन को 2-1 से हराकर जीत ली। आर्मी ग्रीन ने इंडियन ऑयल को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला आर्मी इलेवन और इंडियन रेलवे के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में इंडि.......

इंदौर का मूक बधिर पहलवान राज वर्मा ब्राजील में दिखाएगा दम

मध्य प्रदेश सरकार से लगाई मदद की गुहार खेलपथ संवाद इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के मूक बधिर पहलवान राज वर्मा 24वें ग्रीष्मकालीन डीफलिंपिक के लिए चुने गए हैं। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में कई स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। राज वर्मा के बड़े भाई ऋषभ वर्मा ने अपने अनुज को मूक खिलाड़ियों के ब्राजील ओलम्पिक में भाग लेने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।  राज की मां का 2016 में और पिता का 2020 में निधन हो गया। परिवार की आर्थिक.......

विजयप्रभा 800 और 1500 मीटर में विजयी

स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स में लोहारू ने मनवाया लोहा खेलपथ संवाद लोहारू। भिवानी के भीम स्टेडियम में 26 व 27 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में लोहारू खण्ड के शिक्षक खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। ये विजेता शिक्षक खिलाड़ी 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाली राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या विजयप.......

एमपी एकेडमी ने खालसा हॉकी एकेडमी अमृतसर को हराया

खेलो इंडिया अंडर-21 वूमेन हॉकी लीग फाइनल फेज खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23 से 30 मार्च तक चल रही खेलो इंडिया अंडर-21 वूमेन हॉकी लीग के फाइनल फेज के मुकाबले में एमपी एकेडमी ने खालसा हॉकी एकेडमी अमृतसर पर 3-2 से जीत दर्ज की। फाइनल फेज के दो पूलों में 10 टीमें भागीदारी कर रही हैं। मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी को पूल-ए में रखा गया है।  शुक्रवार को खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर के सातवें मिनट में खा.......

कुरुक्षेत्र को हराकर पंजाब विश्वविद्यालय ने जीता खिताब

महिला नेटबाल प्रतियोगिता खेलपथ संवाद धर्मशाला। अखिल भारतीय अंतर केंद्रीय विश्वविद्यालय महिला नेटबाल स्पर्धा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने जीत ली है। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम को कड़े मुकाबले में 29-28 से पराजित कर खिताब हासिल किया।  कालीकट विवि ने बंगलूरू सिटी विवि को 40-17 से हराकर सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम तीसरे.......

सोनीपत के पैरा एथलीट ने बनाया नया रिकॉर्ड

दुबई में जीता सिल्वर मेडल, बटोरी वाहवाही खेलपथ संवाद सोनीपत। जिले के गांव भदाना के रहने वाले पैरा एथलीट धर्मबीर नैन ने टोक्यो पैरालम्पिक में मिली हार से उबरते हुए नए एशियन रिकॉर्ड के साथ देश की झोली में सिल्वर मेडल डाल दिया। धर्मबीर नैन ने दुबई में चल रही 13वीं फैजा अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 30.25 मीटर के पुराने एशियन थ्रो के रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए 31.09 मीटर की दूरी पर थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल जीता है। .......